रात को ओस की बूंदें सवेरे उद्यानों, पेड़ पौधों के पत्तों, जलाशयों के किनारों, रात को खुले में खड़े वाहनों की छतों पर बर्फ के रूप में तब्दील हो गईं। दिन में आसमान साफ रहने से अच्छी धूप निकली। जिससे लोगों ने अपने घरों की छतों, सड़कों, बाजारों में धूप सेकने का आनंद लिया। अपराहन बाद सर्द हवाओं ने फिर जोर पकड़ा। जिससे सड़कों, बाजारों में देर रात तक रहने वाली चहल-पहल जल्द सन्नाटे में तब्दील हो गई। जिससे नागरिक व पर्यटक घरों व होटलों में दुबक गए।