हमारे राज्य में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी का यह बड़ा उदाहरण है और स्वास्थ्य सेवा की चिंताजनक स्थिति भी। एसके अस्पताल से जनाना अस्पताल 3.6 किमी दूर बनाया गया है। नए भवन में स्टॉफ के रुकने की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में किसी डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ को जनाना अस्पताल भेजना हो तो कम से कम आधा घंटे का वक्त लग जाएगा। यह समस्या एमरजेंसी में बड़ी परेशानी हो सकती है। जनाना अस्पताल में स्टॉफ के लिए आवास व्यवस्था नहीं होने से रात में चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ नहीं ठहरता है। जबकि दूसरे जिलों में जनाना अस्पताल, वर्तमान अस्पताल की बिल्डिंग में ही बने हैं।