परिजनों ने महिला के गुम होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। हैड कांस्टेबल सुमेर पांथरौली ने बताया कि पुलिस जांच में महिला के पंजाब में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मंगलवार को महिला को पिलानी ले कर आई।
जहां महिला ने अपने परिजनों के सामने स्वेच्छा से अपने पंजाब निवासी दोस्त के साथ जाने की इच्छा जताई। महिला की इच्छा के अनुसार उसके दोस्त के साथ भेज दिया गया। इस दौरान महिला की चार वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ जाने के लिए बिलखती रही, मगर उसका दिल नहीं पसीजा।