4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव: इस गांव नेताओं की खान, 14 चुनावों में लड़े 23 प्रत्याशी, 11 जीते

पश्चिमी राजनीतिक विचारक अरस्तु ने शिक्षा व क्रांति को राजनीतिक विकास का अहम आधार बताया था। जिले का कूदन गांव इसी विचार को साकार कर रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

•

image

Nupur Sharma

•

Dec 01, 2023

jaipur_election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : पश्चिमी राजनीतिक विचारक अरस्तु ने शिक्षा व क्रांति को राजनीतिक विकास का अहम आधार बताया था। जिले का कूदन गांव इसी विचार को साकार कर रहा है। यहां 1952 से अब तक के 15 विधानसभा चुनाव में से 14 चुनाव में गांव के एक या दो प्रत्याशी जरूर मैदान में उतरे हैं। अब तक कुल 23 उम्मीदवारी में से 11 चुनावी जंग भी जीत चुके हैं। उम्मीदवारी के इस अनूठे रिकॉर्ड को इस बार भी गांव के महरिया बंधु कायम रख रहे हैं।

कुदन गांव विधानसभा चुनाव में अब तक छह प्रत्याशी दे चुका है। जिन्होंने कुल 23 बार भाग्य आजमाकर 11 चुनावों में जीत दर्ज की है। सबसे ज्यादा 12 विधानसभा चुनाव लड़कर रामदेव सिंह महरिया सात बार विधानसभा पहुंचे और मंत्री भी बने। रामचंद्र सिंह सुंडा तीन में से दो और झाबर सिंह तथा नंदकिशोर महरिया तीन-तीन में से एक-एक चुनाव जीत चुके हैं। एक-एक विधानसभा चुनाव लड़ने वाले गणेशराम व सुभाष महरिया ही विधानसभा की दहलीज से दूर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: चुनाव में दिखा देहात का दम, मतदान में पिछडे शहरी, ग्रामीणों ने मारी बाजी

इस बार फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी
इस विधानसभा में भी कूदन के सुभाष महरिया और नंदकिशोर महरिया चुनावी मैदान में हैं। सुभाष महरिया भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लक्ष्मणगढ़ से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को टक्कर दे रहे हैं। वहीं, नंदकिशोर महरिया ने फतेहपुर से जेजेपी से दांव खेला है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग