इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और अहम मुद्दों पर संवाद भी किया। कोठारी सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पीसीसी सदस्य बालेन्दुसिंह शेखावत सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आमजन से रू-ब-रू हुए। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक कोठारी ने गांवों में ग्रास रूट तक पहुंचकर आमजन से भी चुनावी फीडबैक लिया।