सीकर. लोसल इलाके के सिहोट बड़ी गांव से नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बालिका के परिवार के भाई-बहिन व अन्य आरोपितों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।