सीकर।
SFI Protest in Sikar Against Police Lathicharged: पुलिस द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एसएफआई ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ढाका भवन से रैली के रूप में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर एसपी, एएसपी, सीओ सीटी सहित छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग रखी। प्रदर्शन में काफी संख्या में एसएफआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले एनएसयूआई ने भी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठनों के आंदोलन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। वज्र वाहन सहित एसटीएफ व आरएसी के काफी संख्या में जवान तैनात रहे।