20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की बहन पर हुई नीयत खराब तो इस युवक ने उठाया शर्मनाक कदम

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी की बहन पर से दुष्कर्म करने के आरोपित जीजा को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
rape accused

नीमकाथाना (सीकर)

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी की बहन पर से दुष्कर्म करने के आरोपित जीजा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना में दर्ज करवाई भूदोली निवासी पीडि़ता के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सीआई रणजीत सेवदा ने बताया कि मावंडा निवासी महिपाल सैनी 5 मार्च को नीमकाथाना कॉलेज से अपनी पत्नी की बहन पर को बहला फुसला कर जयपुर भगा ले गया।

जहां पर जीजा ने पत्नी की बहन पर के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने जयपुर में खोजबीन कर दोनों को पकड़ लिया तथा आरोपित जीजा को कोतवाली पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपित जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को शनिवार सुबह न्यायलय में किया गया।

शांति भंग में तीन को किया गिरफ्तार

अजीतगढ़. गीताजंलि अस्पताल के सामने विभिन्न समस्याओं के विरोध में जनवादी नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में गुरुवार को धरना शुरू हुआ जो रात में अनशन में बदल गया। गुरुवार रात को अनशन स्थल पर बैठे लोगों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच हुई कहासुनी झगड़े तक पहुंच गई। सूचना पर थाना प्रभारी हिम्मत सिंह मौके पर पहुंचे और शांति भंग में अनशन कर रहे तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे जनवादी नौजवान सभा, माकपा, किसान सभा में रोष है।

जनवादी नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि धरना शांतिपूर्ण था। इधर गीताजंलि अस्पताल के डॉ मंगल यादव ने कहा कि हमने धरने पर बैठे लोगों से समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन रात को मैं अपनी पत्नी और स्टाफ जब अस्पताल के भीतर थे तब धरने पर बैठे लोगों ने मारपीट की। इसकी सूचना हमने थाने में दी।

थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया जब वे मौके पर पहुंचे तो धरने पर बैठे लोग अस्पताल के अंदर थे। हमने वहां शांति व्यवस्था कायम करते हुए तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि धरने पर बैठे लोग अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने समेत अन्य समस्याओं को लेकर धरना दे रहे थे।