सीकर. क्रांतिकारी संत जैन मुनि तरुण सागर का देवलोकगमन हो गया। 51 वर्षीय तरुण सागर ने शनिवार तडक़े दिल्ली में अंतिम सांस ली। कड़वे प्रवचन के लिए विश्व प्रसिद्ध तरुण सागर का राजस्थान के सीकर से भी काफी जुड़ाव रहा है। यहां उन्होंने एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सीकर कभी नहीं भूल पाएगा।