झुंझुनूं. डंडे, सरियों से लैस होकर आए करीब एक दर्जन से अधिक युवकों ने गुरुवार को दिन दहाड़े करीब चार बजे टीबड़ा बाजार स्थित कपडा व्यापारी की लग्जरी गाड़ी में पहले जमकर तोडफ़ोड़ की फिर जाते समय उसे आग लगा गए।लपटें उठती देखकर वहां मौजूद व्यापारियों ने पानी डालकर आग को काबू किया। घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जाहिर किया।तोडफ़ोड़ के बाद आगजनी की घटना के पीछे आपसी कहासुनी की बात सामने आ रही है।