पूर्णाराम का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। मृतक पूर्णाराम के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करना शुरू किया। पुलिस ने जब आसपास और परिवार के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदि था। उसकी शराब पीने के बाद अक्सर अपनी पत्नी से कहासुनी व झगड़ा भी होता था। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मृतक पूर्णाराम के कमरे में घटना के बाद साफ सफाई की गई थी। कमरा भी व्यवस्थित था। साथ ही घर के गेट तक सफाई की हुई थी। लेकिन पुलिस ने गौर से देखा तो कमरे में खून के धब्बे मिले, मकान में अलसुबह 4.30 बजे झाड़ू लगी होने पर भी पुलिस को संदेह हुआ। घर में अलसुबह या देर रात को साफ सफाई की गई। ऐसे में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई और उसने हत्या करना कबूल कर लिया।