
CBSE 10th result declared, Mahi Fatima Tops in Singrauli
सिंगरौली। सीबीएसई बोर्ड के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। डीपीएस निगाही की छात्रा माही फातिमा ने 97.33 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में संभवत: फातिमा का ही सर्वाधिक अंक है। डीपीएस निगाही के ही हर्षिता नाथ ने 97 फीसदी अंक अर्जित किया है। डीपाल स्कूल विंध्यगनर की छात्रा वगीशा शर्मा 96.2 अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं। डीपीएस विंध्यनगर के संगर्भ गुप्ता 95.8 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहले स्थान पर हैं।
डीपाल स्कूल विंध्यगनर एवं डीपीएस विंध्यगनर का रिजल्ट अच्छा रहा। यहां शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। डीएवी निगाही के छात्र-छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां 92.20 फीसदी अंक के साथ अभिनव कुमार झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।
डीएवी निगाही में पहले स्थान पर रहे अभिनव
डीएवी निगाही स्कूल में अभिनव कुमार झा 92.20 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। यहां 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वालों में एक ही छात्र अभिनव हैं। इसके साथ ही 16 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने 75 से 90 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं। 18 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने 60 से 75.9 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं। 31 ऐसे छात्र - छात्राएं हैं जिन्होंने 45 से 49.9फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं। 33 से 44.9 फीसदी के बीच अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 18 है। स्कूल का रिजल्ट 88.10 है। 84 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 74 उत्तीर्ण हुए हैं।
डीपाल में वगीशा शर्मा पहले स्थान पर
डीपाल स्कूल विंध्यगनर में वगीशा शर्मा 96.2 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां 76 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। आठ विद्यार्थी 90 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। अनुष्का शुक्ला 95.8, रोहित जैन 95.2 अंशिता पाण्डेय 93.8, आकृति उपाध्याय 92.8, अमन कुमार गुप्ता 92, दिवाकर सिंह 90 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। 28 विद्यार्थी (80-90 फीसदी) के बीच अंक अर्जित किए हैं। इसी प्रकार 22 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 70-80 फीसदी के बीच रहा। 14 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 60-70 फीसदी के बीच रहा। चार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनका रिजल्ट 60 फीसदी से कम है।
सेंट जोसफ शक्तिनगर में अनुपम अव्वल
सेंट जोसफ स्कूल शक्तिनगर के छात्र अनुपम द्विवेदी 97.8 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। अतीक खान, अंकित कुमार, आदर्श सिंह, देवांश मिश्रा, संम्रिद्धि, कुशाग्रा ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए। शक्तिनगर सेंट जोसफ स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां 158 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गए हैं। 45 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। 85-89 फीसदी के मध्य 25 छात्र-छात्राएं अंक अर्जित किए हैं। 22 विद्यार्थियों ने 80 से 84 के बीच अंक अर्जित किए हैं। 75-79 फीसदी के बीच 18 छात्र-छात्राओं ने अंक अर्जित किए हैं।
विंध्यनगर डीपीएस में संदर्भ नंबर वन
विंध्याचल परियोजना डीपीएस विंध्यनगर के छात्र संदर्भ गुप्ता 95.8 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। रिशिक वर्मा 95.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर एवं नंदिता यादव एवं मयूख विश्वास ने 95.2 फीसदी अंक अर्जित किए। डीपीएस विंध्यनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के 28 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित किए। इसे साथ ही विश्नवि चंदेल, अभय कटारे ने 95 फीसदी अंक अर्जित किया। अनुश्री आनंद ने 94.2 अंक अर्जित किया। तनु पाण्डेय ने 94 फीसदी अंक अर्जित किया। सुहासिनी श्रीवास्वत ने 93.8 अंक अर्जित किया। अनन्या सिंह ने 93, रुपल झा ने 93 फीसदी अंक अर्जित किया। प्रियंका उपाध्याय, प्रांजलि साहू, अतुल कुमार सिंह, आकांक्षा सेन, यस प्रताप सिंह, आश्कृत तिवारी, महक सिंह, अनिकेत पाण्डेय सहित 25 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए। बच्चों की शानदार सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। प्राचार्य डॉ पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Published on:
30 May 2018 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
