25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Singrauli / शौचालय का सच: खुले में शौचमुक्त जिले में सुबह से ही शुरू हो जाती ‘लोटा पार्टीÓ

शौचालय का सच: खुले में शौचमुक्त जिले में सुबह से ही शुरू हो जाती ‘लोटा पार्टीÓ

ग्रामीण बोले-निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Anil Singh Kushwaha

•

Updated: 12 Oct 2018, 1:34 AM IST

Open defection start from morning, actulity of toilet

Open defection start from morning, actulity of toilet

सिंगरौली. 2 अक्टूबर को जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया। जिले की सभी 315 ग्राम पंचायतों में 1.5 लाख के करीब शौचालयों का निर्माण करने का लक्ष्य तय किया था। मतलब, अब कोई भी व्यक्ति शौच के लिए बाहर नहीं जा रहा है। पर, सच्चाई इसके उलट है। गांवों में बने शौचालय बिना उपयोग ही जर्जर हो चुके हैं। लोग आज भी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। ओडीएफ जिले की हकीकत जानने के लिए गुरुवार सुबह करीब ६ बजे पत्रिका संवाददाता ने जिला मुख्यालय बैढऩ के कुछ दूर ग्रामीण इलाकों की पड़ताल की।

बने शौचालय बेहद घटिया
इसमें एक ही गांव के करीब दर्जनभर लोग हाथ में डिब्बा लेकर शौच के लिए जाते मिले। शहर स्थित एनसीएल ग्राउंड में भी कुछ लोग शौच करते देखे गए। पूछताछ में लोगों ने बताया कि शौचालयों का निर्माण २५ फीसदी से ज्यादा नहीं हुआ है। ठेकेदार ने जिन शौचालयों का निर्माण कराया है, वे जाने लायक ही नहीं हैं। घटिया सामग्री लगाकर कोरमपूर्ति की गई है। ऐसे में खुले में शौच जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत निगम प्रशासन हजारों व्यक्तिगत शौचालय बना चुका है।

नगर निगम पहले ही लगा चुका ओडीएफ का तमगा
14 सामुदायिक शौचालय भी शहरी इलाकों में बने हैं। मगर, शौचालयों के घटिया निर्माण को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हुआ यह कि 2016-17 के स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद से ही निगम येन केन प्रकारेण प्रदेश में नम्बर 1 का लक्ष्य हासिल करने में जुट गया। इसमें खुले में शौच मुक्ति के 40 प्रतिशत तक अंक थे। इन अंकों को हासिल करने के प्रयास में निगम प्रशासन आनन-फानन में शौचालय विहीन मकानों में शौचालय निर्माण में लग गया।इस दौरान करीब 30 हजार शौचालय का निर्माण करवाया गया। इसके बाद हजारों शौचालय बनाने का दावा किया गया।

ग्रामीण बोले-शौचालय में जाने का मन नहीं करता
पत्रिका ने सबसे पहले देवरा गांव की पड़ताल की। सूरज की किरण निकल रही थीं। घर से लोग डिब्बा लेकर शौच के लिए निकल रहे थे। गांव जाने से पहले ही कई लोग खुले में शौच करते देखे गए। एस्सार टाउनशिप, एनसीएल ग्राउंड में भी लोग खुले में शौच करते पाए गए। कई लोग रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए जा रहे थे। गांव के ही चंद्रिका प्रसाद शाह ने बताया कि 12 हजार रुपए में से सिर्फ तीन हजार रुपए खर्चकर ठेकेदार शौचालय बनाने के नाम पर कोरमपूर्ति की गई। ऐसा शौचालय बनाया, जिसमें जाने का मन नहीं करता।

शौचालय का पोल खोलते ग्रामीण
बृजमोहन शाह ने बताया कि गड्ढे की गहराई एक मीटर भी है। घटिया ईंट इस्तेमाल की गई हैं। रामधनी शाह ने बताया कि गांव में करीब २५ प्रतिशत लोगों के यहां शौचालय बनाए हैं। वहीं चंद्रिका प्रसाद शाह ने बताया कि अगर हितग्राही को 12 हजार रु दे दिए गए होते तो कुछ और रकम खर्च कर वह अच्छा शौचालय बना लेता। इस तरह से लोग प्रशासन और ठेकेदार का कोसते रहे।