2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल से आते जाते होती थी छेड़खानी, शोहदों से तंग 10वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल

महीने भर से दो युवक कर रहे परेशान, राह चलते जबरन पकड़ कर बाइक में बैठाने का कर चुके हैं प्रयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:02 PM IST

school student flirting not going to school

school student flirting not going to school

सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्र के पोड़ी बरगवां निवासी एक छात्रा को पिछले एक महीने से दो युवक राह चलते छेडख़ानी कर रहे हैं एवं जबरन अबैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। छात्रा ने इस मामले की शिकायत गोनर्रा चौकी एवं बरगवां थाने में की है लेकिन पुलिस ने छेडख़ानी एवं परेशान करने वाले युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद सोमवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

छात्रा के मुताबिक वह हायर सेकंडरी स्कूल पोड़ी बरगवां में १०वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। इस वर्ष जुलाई महीने से दो युवक उसे आए दिन परेशान कर रहे हैं।

उसने बताया कि जुलाई महीने में ही वह स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आरोपी हरिशंकर वैश्य निवासी पिपरा एवं ललित वैश्य निवासी पोड़ी बरगवां उसके आगे आकर बाइक खड़ी कर दिया। ललित वैश्य छात्रा का हाथ पकड़कर बाइक में बैठाने लगा। उसने बाइक में बैठने से मना किया। आवाज लगाने पर दोनों हरिशंकर एवं ललित वहां से चले गए। इसके बाद भी आरोपी मोबाइल पर फोन कर बात करने का दबाव बनाते रहे और धमकी देते रहे।

फोटो वायरल करने की दे रहे धमकी
छात्रा ने एसपी को की शिकायत में बताया कि है आरोपी दोनों युवक मोबाइल पर बात न करने पर अपना फोटो और छात्रा का फोटो एक साथ जोड़कर वायरल करने की धमकी देते है। बताया कि आरोपी कहते थे कि फोटो अपने फोटो से जोड़कर वायरल कर देंगे जिससे तेरी (छात्रा) की शादी नहीं होगी। आरोपी छात्रा के परिजनों के मोबाइल पर फोन कर धमकी देते थे।

घर में पहुंच कर हंगामा करने लगे
छात्रा ने बताया कि २४ अगस्त को रात करीब नौ बजे बाइक से दोनों आरोपी हरिशंकर वैश्य एवं ललित वैश्य बाइक से छात्रा के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। कहने लगे मोबाइल क्यों बंद किया है। छात्रा के परिजन बाहर आकर दोनों आरोपियों को समझाने लगे तो उन्हें भी धमकी एवं गाली गलौच किया। इसके बाद छात्रा के भाई ने डायल १०० को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी वहां से चले गए।

चौकी में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
शनिवार रात घटना के बाद रविवार की सुबह परिजन गोनर्रा चौकी में रिपोर्ट लिखाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखा। वहां पुलिस कर्मियों ने बरगवां थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाने को कहा। शनिवार को ही परिजन बरगवां थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो वहां भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखा। बरगवां में पुलिस कर्मियों ने कहा कि रिपोर्ट गोनर्रा चौकी में ही लिखी जाएगी। यहां क्यों आए हो। वहीं रिपोर्ट लिखाओ। जिसके बाद सोमवार को छात्रा एवं उसके परिजन पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट लिखाने पहुंचे।

दहशत में छात्रा और उसके परिजन
आरोपियों की करतूत से छात्रा के साथ ही उसके परिजन दहशत में है । पुलिस की सुस्ती ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। छात्रा ने हि मत दिखाकर उनके खिलाफ आवाज उठाई है लेकिन यदि पुलिस मामले में सक्रीयता नहीं दिखाती तो आरोपियों के हौंसलों को बल मिलेगा। ऐसे में पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।