बस भी सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गई, लेकिन गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी और यात्रियों की मदद में जुटे। सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक जेठूसिंह करनोत, हेड कांस्टेबल किशनाराम राजपुरोहित, कांस्टेबल मांगीलाल गरासिया मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।