पिण्डवाड़ा.(सिरोही) सिरोही जिला मुख्यालय स्थित चिकित्सालय से दुर्घटना में घायल मरीज को उपचार के लिए उदयपुर ले जाते समय उदयपुर रेलवे ब्रिज पर अचानक एम्बुलेंस में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ से एम्बुलेंस को सड़क पर रोककर हाइवे से गुजर रहे ट्रक चालकों की मदद से मरीज को बाहर निकाला और दूसरी एम्बुलेंस से उसे आगे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जिससे मरीज की जान बच सकी। इसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।