बोट से उतरने के बाद पारो को याद आया कि उनका मोबाइल बोट में ही रह गया है। बोट सीढ़ियों के पास ही खड़ी थी। जिसे देख पारो ने मोबाइल लेने के लिए सीढ़ी से बोट की ओर छलांग लगा दी, लेकिन बोट पानी में आगे सरक जाने से वह पानी में ही गिर गई। पारो को गिरता हुआ देखकर पति सुमंत ने भी छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबती पारो को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हुआ। इसी बीच आर्य समाज पार्किंग में फोटोग्राफी आदि का व्यवसाय कर रहे पूनम सिंह, जितेंद्र चौहान, मुकेश टेलर आदि वहां पहुंचे। जिन्होंने झील में डूबते हुए दोनों लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।