Rajasthan News: सिरोही विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हेमन्त पुरोहित पर बुधवार देर रात प्रचार-प्रसार कर घर लौटते समय कालन्द्री थाना क्षेत्र में सिलदर के पास अज्ञात बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। सिर पर वार करने से घायल पुरोहित को कालन्द्री सीएचसी ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में सिरोही के ट्रोमा सेंटर रैफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही काफी संख्या में उनके समर्थक सिरोही के राजकीय अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस संबंध में प्रत्याशी के पिता गणेशराम ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।