युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया, लोगों के खाते में 15 लाख डालने, किसानों की आमदनी दोगुनी- चौगुनी करने के आश्वासन दिए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। चौधरी ने कहा कि भाजपा का सर्वे हुआ है, जिसमें यह पता चला कि राहुल गांधी की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त हासिल हो रही है कि आने वाले समय में वो टक्कर देंगे और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का जो फैसला लिया है वो इनके लिए आत्मघाती फैसला होगा। कांग्रेस पार्टी कानून में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कटाक्ष चलते हैं। यदि इन्हीं बातों के आधार पर मुकदमे करना शुरू करोगे तो राजस्थान में भी भाजपा नेताओं पर कई मुकदमे दर्ज हो जाएंगे। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसको लेकर सत्याग्रह कर रही है। मोदी और अडाणी की दोस्ती का खुलासा राहुल ने फोटो दिखाकर किया। इससे भी मोदी घबराए हुए हैं।