Weather Alert: प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार से मौसम का मिजाज फिर से बदला है। मौसम विभाग की ओर से 3 और 4 फरवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार अलसुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबादी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। विभाग ने रविवार के लिए अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली और सीकर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं भीलवाड़ा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, पाली और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।