अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द मौसम का आनंद लेने आए सैलानियों ने सवेरे सड़कों, बाजारों में चहलकदमी की प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने का लुत्फ उठाया। सवेरे हाडकंपाऊ सर्दी से बचने को लोगों ने उगते सूरज की धूप सेंकने, चाय की थड़ियों पर अदरक की चाय का स्वाद लेने, जगह-जगह अलाव तापने के उपाय किए। आवासीय भवनों की छतों पर लगी सोलर प्लेटों, जलाशयों के किनारे, रात को खुले में खड़े किए गए वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, खुले मैदानों, बाग-बगीचों में खिले फूलों, पेड़-पौधों के पतों पर बर्फ की परत जमी देखी गई।