थाना प्रभारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिसंबर 2022 में हुई द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान का पेपर लीक मामले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भावरी का उप प्रधानाचार्य अनिल मीणा उर्फ शेरसिंह मीणा मास्टर माइंड था। वह सरुपगंज के भावरी में एक सरूपगंज में वाइस प्रिंसिपल था। इसलिए एसओजी उसे पूछताछ के लिए यहां लाई थी, कि यहां उसका किस-किस व्यक्ति से संपर्क था।