8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : मौत का दूसरा नाम है ये सांप, अगर काट लिया तो सड़ने लग जाएगा अंग, ऐसे पहचानें इसे

Rajasthan News : सिरोही के शिवगंज उपखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर वेरा जेतपुरा गांव में विषैली प्रजाति के सॉ-स्कल्ड सांप दिखाई देने की सूचना पर स्नेक लवर अशोक सोनी ने मौके पर पहुंच उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वछंद विचरण के लिए जंगल में छोड दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 Mar 2024, 4:03 PM IST

saw_scaled_viper.jpg

सिरोही के शिवगंज उपखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर वेरा जेतपुरा गांव में विषैली प्रजाति के सॉ-स्कल्ड सांप दिखाई देने की सूचना पर स्नेक लवर अशोक सोनी ने मौके पर पहुंच उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वछंद विचरण के लिए जंगल में छोड दिया।

जानकारी के अनुसार वेराजेतपुरा गांव में शनिवार को एक दस वर्षीय बालक बलवीर सिंह अपने घर के बाडे में खेल रहा था। तभी उसकी नजर एक सांप पर पडी और वह भागता हुआ अपनी मां के पास पहुंचा और इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर सरपंच करणसिंह की सूचना पर स्नेक लवर अशोक सोनी मौके पर पहुंचे तथा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पुनर्वास के लिए जंगल में छोड दिया। सोनी ने बताया कि यह सांप विषैली प्रजाती का सॉ-स्कल्ड वाईपर है। जिसके काटने पर अत्यंत दर्द के साथ ही जहां काटा है वह भाग काला पड़कर अंग सडने लगता है। समय पर इलाज ना मिलने पर सडांध निरंतर बढती है और मृत्यु भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पुलिस कांस्टेबल की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, शिवरात्रि मेले में रात को दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए थे

उन्होंने बताया कि यह सांप छेड़ने अथवा पास जाने पर अपनी खुरदरी आरी नुमा त्वचा को आपस में रगडकर जोरदार आवाज निकालकर सावधान करता है। गर्दन से बडे सिर वाले इस सांप के सिर पर हल्के भूरे या सफेद रंग का तीर का निशान व छोटी पुंछ से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan weather: तो क्या राजस्थान में फिर 'कहर' बरपाएगी बारिश, जानें 10-11-12-13 मार्च को कैसा रहेगा मौसम