3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi New SP : डॉ. अजेय सिंह राठौड़ सिरोही के नए एसपी, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को मिली नई जिम्मेदारी

Sirohi New SP : सिरोही जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर में कमांडेंट पद पर कार्यरत डॉ. अजेय सिंह राठौड़ को सिरोही का नया पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
2 min read
Google source verification
sirohi gets new sp dr ajey singh rathore

Sirohi New SP : डॉ. अजेय सिंह राठौड़। फोटो पत्रिका

Sirohi New SP : सिरोही जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर में कमांडेंट पद पर कार्यरत डॉ. अजेय सिंह राठौड़ को सिरोही का नया पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। वहीं सिरोही के वर्तमान एसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ का तबादला कर उन्हें डॉ. अजेय सिंह राठौड़ की जगह 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर में कमांडेंट लगाया गया है। खास बात यह है कि डॉ. अजेय सिंह राठौड़ को करीब एक माह पूर्व ही 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर में कमांडेंट पद पर तैनात किया गया था। अब वहां से उनका तबादला कर सिरोही एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एमबीबीएस के बाद बने आईपीएस

डॉ. अजेय सिंह राठौड़ 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने एमबीबीएस करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में जाने की ठानी और आईपीएस बने। प्रशिक्षण के दौरान उनकी पहली पोस्टिंग श्रीगंगानगर में रही। इसके बाद वे किशनगढ़-अजमेर में करीब एक वर्ष तक एएसपी के पद पर रहे। किशनगढ़ में पदस्थापन के दौरान डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। उन्होंने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। हाईवे पर मिलावटी डीजल के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर करीब 55 हजार लीटर अवैध बायोडीजल बरामद किया । इसके अलावा दो ब्लाइंड मर्डर का भी खुलासा किया गया। इन कार्रवाइयों और उपलब्धियों को लेकर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया था।

तस्करी रोकथाम पर रहेगा फोकस

गुजरात सीमा से सटे सिरोही जिले में नए एसपी के सामने तस्करी की रोकथाम भी प्रमुख चुनौती रहेगी। डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ तस्करी रोकथाम पर विशेष फोकस रहेगा। आगामी पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए भी पुलिस की ओर से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

14 आइपीएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने शनिवार को पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले पुलिस में फेरबदल करते हुए 14 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए। तबादला सूची में सीकर, दौसा, सिरोही व फलौदी जिलों के एसपी भी बदले हैं।

चार जिलों के नए एसपी
संजीव नैन - पुलिस अधीक्षक, सीकर।
आदित्य काकड़े - पुलिस अधीक्षक फलौदी।
कुंदन कंवरिया - पुलिस अधीक्षक दौसा।
अजेय सिंह राठौड़ - पुलिस अधीक्षक सिरोही।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग