8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : फिर लौटी कड़ाके की सर्दी, राजस्थान में यहां बिछी बर्फ की चादर, -2 डिग्री पहुंचा पारा

Rajasthan Weather Report : माउंट आबू की हसीन वादियों में फिर से शीतलहर चलने से सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर के चलते सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 5 Mar 2024, 2:21 PM IST

mount_abu_weather.jpg

Rajasthan weather report : माउंट आबू की हसीन वादियों में फिर से शीतलहर चलने से सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर के चलते सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमापी के पारे में आई गिरावट से सर्दी के तेवर और तीखे हो गए। जिससे देश-विदेश से आए सैलानियों व स्थानीय बाशिंदों को सर्दी से बचाव को लेकर भारी भरकम ऊनी लबादों का सहारा लेने को विवश होना पड़ा।

बिछी बर्फ की चादर
सिरोही के माउंट आबू में आसमान में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहने से दिन में भी धूप के तेवर नरम रहे। ठंड से बचने की जुगत में लोगों को शहर के कई स्थानों पर अलाव तापने के साथ अदरक की चाय की चुस्कियों का स्वाद लेते देखा गया। सेामवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाने से खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी देखी गई। सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर भी बर्फ की हल्की परत जमी देखी गई। वहीं बर्फीली हवा चलती रहने से सर्दी के तेवर और तीखे हो गए।

ठंडी हवाओं ने ठिठुराया
बादलों के छाए रहने से अधिकतम तापमान भी 0.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से तापमापी का पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे-शाम चलने वाली बर्फानी हवाओं से निजात पाने को लोग भारी भरकम ऊनी लबादों में लिपटे रहे। सवेरे देर तक सैलानी होटलों में ही दुबके रहे। लोगों की दिनचर्या विलंब से शुरु होने के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान भी देरी से खुले। शाम ढलते ही सर्द हवाओं के चलने से पर्यटकों ने होटलों की ओर रुख कर लिया, जिससे सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : 12वीं बोर्ड की परीक्षा देते पकड़े गए 2 फर्जी परीक्षार्थी