Rajasthan weather alert : प्रदेश में आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 01 मार्च से एक और नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान व आसपास में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1-2 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं/आंधी (30-40 Kmph) के साथ राज्य के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।