विभाग के अनुसार 1 मार्च को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश के आसार हैं। 2 मार्च को कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और 3 मार्च को जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। वहीं सूर्यनगरी में सुबह बादलों की ओट में हुई। सुबह से बादल छाए हुए थे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, बावजूद इसके ठंडी हवा और बादलों की रेलमपेल से सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ बादल और घने होते गए। दोपहर में कई जगह छींटे भी गिरे। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। दोपहर में तापमान 27.1 डिग्री रहा। बादलों की आवाजाही के कारण धूप बमुश्किल ही निकली। रात तक मौसम में ठंडक रही।