शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 150 नंबर की होगी। इस परीक्षा के लिए ढाई घण्टे का समय तय किया गया है। इस परीक्षा में हिन्दी, इंग्लिश, मैथ और साइंस के 15-15 नंबर के सवाल, जनरल नॉलेज और शिक्षण कौशल से संबंधित 30-30 नंबर, तार्किक ज्ञान के 10 और निबंध के लिए 20 नंबर तय किए गए हैं।