
रविवार शाम सोनभद्र में दर्दनाक हादसा हो गया है यहां हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। मृतकों में ट्रेलर चालक और एक अन्य राहगीर भी शामिल है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भिजवाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ से एक कार में सवार होकर सात लोग प्रयागराज महाकुंभ घूमने जा रहे थे। रविवार की शाम जैसे ही वे हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान चोपन की तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए कार से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रेलर चालक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक राहगीर भी चपेट में आ गया जिससे उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद घंटों अफरा तफरी मची रही। तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भिजवाया। वहीं घटना में मृत सभी लोगो के शवों को दुद्धी भिजवाया गया।
Updated on:
02 Feb 2025 09:38 pm
Published on:
02 Feb 2025 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
