विधायक हरिराम चोरो ने कैमरे के सामने बड़ा दावा कर राजनीतिक गलियारे में हड़कम्प मचा दिया है, जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ गयी है। चेरो ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री मंच से कुछ और बोलते हैं और अंदर से सोच कुछ और रखते हैं। विधायक का कहना है यही वजह है कि उनका कद व सम्मान दोनों क्षेत्र में कम हो गया है। अपना दल के विधायक के इस खुलासे के बाद न सिर्फ बीजेपी की किरकिरी हो रही है बल्कि विपक्ष को भी एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।