7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी की जीत से बॉलीवुड में जश्न का माहौल, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान के लिए हिमाचल चुनाव के नतीजे काफी खुशी देने वाले रहे।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 18, 2017

bollywood

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी ने पूर्णबहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत का सहरा सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर बंधेगा। हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के लिए अपना-अपना योगदान दिया।

इन सभी चुनावों से बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान के लिए हिमाचल चुनाव के नतीजे काफी खुशी देने वाले रहे। क्योंकि सलमान की बहन अर्पिता के घर के बड़े सदस्य चुनाव जीत गए हैं। अर्पिता के ससुर और आयुष के पिता अनिल शर्मा चुनाव जीत गए हैं। बताते चलें कि अनिल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी से बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहे थे। अनिल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

इसके साथ ही वे कांग्रेस की वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अनिल शर्मा एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनिल शर्मा के पिता सुखराम केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सुखराम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। जहां सुखराम का जन्म हिमाचल प्रदेस के ही मंडी में हुआ था तो वहीं दूसरी ओर अनिल शर्मा यूपी के मथुरा में जन्मे थे।

बता दें कि अनिल शर्मा ने ऐसी जिस स्थिती में कांग्रेस का साथ छोड़ा उस वक्त कांग्रेस को काफी बड़ा झटका लगा था। हिमाचल में चुनावों की घोषणा होते ही उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया था। इसके पीछे अनिल शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी पिछले लंबे समय से उनके पिता और उनके परिवार के योगदान को नज़रअंदाज़ कर रही थी। जिससे वे काफी दुखी थे और आत्मसम्मान के लिए बीजेपी के साथ जुड़े थे।