11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पत्ते को अगर एक बार गर्म पानी के साथ खा लिया, तो ता-उम्र नहीं पड़ेंगे बीमार

लीवर, किडनी और हार्ट जैसी बीमारियां 70 साल तक आपको छू भी नहीं सकती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 14 Mar 2018, 2:58 PM IST

disease,liver,fruit,KIDNEY,profit,papaya,leaf,

प्राकृतिक चीजों में इतनी शक्ति है कि वो हमारे शरीर के सभी रोग आसानी से ठीक कर सकती है। तभी तो हमारे पूर्वज और हमारे ऋषि मुनी एकदम स्वस्थ रहा करते थे। अगर उन्हें कोई रोग हो भी जाता था, तो वह पेड़ों के पत्तों की औषधियों से खुद को ठीक कर लेते थे। अब जमाना बदल गया है। अब लोग प्राकृतिक चीजों को छोड़कर बाजारों में आने वाली और आसानी से केमिस्ट शॉप पर मिलने वाली दवाइयों पर निर्भर रहने लगे हैं। लेकिन ये दवाइयां भी इन्हीं प्राकृतिक चीजों के द्वारा ही बनाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बता रहे हैं जिसे अगर आप गर्म पानी से ले लें, तो आप ता उम्र बीमार नहीं होंगे।

फल खाना सेहतमंद होता है। इसमे कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हे खाने से आपकी रोजमर्रा जिंदगी काफी अच्छी रहती है। पपीता एक ऐसा फल है, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि पपीता के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। आज हम आपको पपीता के पत्तों के रस के फायदों के बारे में बताएंगे। जो इंसान पपीता के पत्तों का रस पीता है, वो हमेशा स्वस्थ रहता है। पपीता के पत्तों से लीवर, किडनी और हार्ट जैसी बीमारियां 70 साल तक आपको छू भी नहीं सकती। यही नहीं डेंगू से पीड़ित लोगों के लिए भी पपीता के पत्तों का रस बेहद फायदेमंद होता है। वह इसलिए क्योंकि इसके रस से खून में प्लेटलेट्स और आरबीसी को बढ़ाता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

इसके अलावा पपीते का पत्ता कैंसर की रोकथाम के लिए भी काफी फायदेमंद है। वह इसलिए क्योंकि पपीते के पत्ते में एंटी ट्यूमर के गुण होते हैं। जो कि कैंसर में बढ़ रहे ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा पपीते के पत्तों से सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, और फेफड़ों के कैंसर खत्म होता है। इसके अलावा पपीते के रस से कब्ज की समस्या दूर होती है क्योंकि उसके पत्ते में लैक्सेटिव होता है। जो कि कब्ज को दूर करता है।