17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुल्हन बनने को तैयार सोनम कपूर, ये हसीनाएं भी इस साल ले सकती हैं सात फेरे

पापा अनिल की लाडली सोनम भी अब शादी करने वाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 24 Mar 2018, 2:58 PM IST

sonam kapoor marriage

नई दिल्ली: अनुष्का और विराट ने शादी करके बॉलीवुड को marriage goal दे दिया है।बीटाउन में शादी की शहनाई एक बार फिर से बजने वाली है। खबर आ रही है कि पापा अनिल की लाडली सोनम भी अब शादी करने वाली हैं।ये तो सभी को पता है कि सोनम दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं, लेकिन अब ये दोनो ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से हसबैंड-वाइफ बनने को तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि सोनम भी डेस्टीनेशन वेडिंग करेंगी और अपनी शादी के लिए उन्होने जेनेवा की लोकेशन को सेलेक्ट किया है। वीरे दी वेडिंग शूट करते-करते सोनम अपनी वेडिंग डायरी भी लिखने लगी। खैर सोनम अकेली नहीं हैं जो इस साल शादी करने वाली है ।बॉलीवुड की फिजाओं को देखते हुए लग रहा है कि इस साल बी-टाउन में विदाईयों का सिलसिला जारी रहेगा।

दीपिका पादुकोण

अनुष्का और सोनम के बाद, दीपिका की शादी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।फिलहाल दीपिका बैकपेन की वजह से मायानगरी से दूर बैंग्लोर में रेस्ट कर रही हैं लेकिन बॉलीवुड के जासूसों का कहना है कि दीपिका अपनी रेस्ट लीव में शादी की शॉपिंग कर रही हैं । दीपिका ने फिलहाल अपनी शादी की बात पर चुप्पी साध रखी है लेकिन जिस तरह से रनवीर और उनकी फैमिलीज आपस में मिल रहे हैं उससे तो यही लगता है कि ये दोनो भी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

श्रुति हसन

श्रुति और माइकल कार्सल का प्यार किसी से छिपा नहीं है। ये साउथ इंडियन ब्यूटी अाजकल फिल्मों से ज्यादा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट और पार्टीज में दिखाई पड़ती हैं। अफवाह है कि श्रुति ने माइकल को पापा कमल हासन और मम्मी सारिका से भी मिलवा दिया है यानि ये दोनो भी अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर पहुंचाने को तैयार हैं।

पत्रलेखा

सिटीलाइट फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा को लोग राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड के तौर पर ज्यादा जानते हैं। खैर लगातार शानदार फिल्में देने के बाद राजकुमार राव अब शादी करने के मूड में हैं, यानि पत्रलेखा भी बन सकती है अब राजकुमार की दुल्हनियां।

इलियाना

इलियाना अपने फोटोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड Andrew Kneebone के साथ शादी कर सकती हैं। फैंस को इस हीरोइन की शादी का इतना इंतजार है कि आए दिन इलियाना के गुपचुप शादी की खबरें मार्केट में आती रहती है और इलियाना उन्हें नकारती रहती हैं। भले ही अब तक इलियाना ने शादी नहीं की लेकिन उनकी शादी भी इस साल हो सकती है।

इन सबके अलावा छोटे पर्दे की भी कई एक्ट्रेस इस साल शादी करने की तैयारी कर रही है। हीना खान, रूबीना, मौनी रॉय तो बस चंद नाम हैं।