ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने वहां पर एक पिंजरा लगाया है। अब क्षेत्र में पैंथर को पकड़ने के लिए 6 पिंजरे लग चुके हैं। वहीं पिंजरों की निगरानी के लिए दूर टीम लगी हुई है। पैंथर ने पलेवा घाटी में अमराराम गमेती के बैल पर हमला कर मार दिया। सवेरे बैल के मृत मिलने पर अमराराम ने वन विभाग को सूचना दी। उपखंड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने बताया की पैंथर की तलाश में लगातार सभी टीमें लगी हुई है, सर्च अभियान के दायरे को भी बढ़ाया गया है।