scriptCommonwealth Games: पहली बार महिला क्रिकेट टीम को दी गई जगह, ICC और CGF ने लिया फैसला | Patrika News
खेल

Commonwealth Games: पहली बार महिला क्रिकेट टीम को दी गई जगह, ICC और CGF ने लिया फैसला

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत जुलाई में बर्मिंघम में होगी
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेल में सीधे किया क्वालिफाई

Nov 19, 2020 / 10:23 am

Soma Roy

cricket1.jpg

Commonwealth Games 2022

नई दिल्ली। सबसे प्रतिष्ठित खेलों में से एक कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) इस बार और ज्यादा खास होने वाला है। इसमें पहली बार महिला क्रिकेट टीम (Women Cricket Team) को भी शामिल किया गया है। साल 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल के लिए मेजबान टीम के तौर पर इंग्लैंड की महिला टीम ने सीधे ही क्वॉलिफाई कर लिया है। जबकि छह अन्य टीमों का सिलेक्शन अप्रैल 2021 के बाद होने वाले विश्व टी-20 रैकिंग के आधार पर होगा। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।
बैंक खाते को आधार से लिंक करते समय फर्जीवाड़े का न हो शिकार, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

ये दूसरा ऐसा मौका है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में किक्रेट को शामिल किया गया है। सबसे पहली बार इसे साल 1998 में कुआलालंपुर में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था। हालांकि उस दौरान पुरुष क्रिकेट टीम को जगह दी गई थी। जबकि साल 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिलाओं को तरजीह दी गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने के मकसद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) ने ये फैसला लिया है। उनके मुताबिक जो महिला क्रिकेट टीम टी-20 रैकिंग में टॉप-8 में होंगी, उन्हें सीधे ही इस टूर्नामेंट में प्रवेश मिल जाएगा।
धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा ‘तबाही का देवता’, महाविनाश की चेतावनी

कॉमनवेल्थ खेलों में आठ अंतरराष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे एक स्थान के लिए उस टीम को प्रवेश दिया जाएगा, जो कॉमनवेल्थ गेम्स का क्वॉलिफायर विजेता होगा। इसके प्रारुप और विस्तृत जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। क्वालीफाई करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 है। इस बात की जानकारी बुधवार को फेडरेशन की ओर से दी गई। इसमें महिला क्रिकेट टीमों की क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने कहा, ‘‘हम बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के टी20 क्रिकेट की शुरुआत से बेहद खुश हैं।

Home / Sports / Commonwealth Games: पहली बार महिला क्रिकेट टीम को दी गई जगह, ICC और CGF ने लिया फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो