
Commonwealth Games 2022
महिलाओं ने लगाया कड़क पंच
रविवार को भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन ने 50 किलो वर्ग में मोजांबि की हेलेना इस्माइल को राउंड 16 में हराया। निखत ने अपनी प्रतिद्वंदी से किसी खिलौने की तरह खेलती हुई आई और फाइनल राउंड में 48 सेकंड पहले ही मुकाबला खत्म किया। अब निखत जरीन का अगले दौर में मुकाबला अनुभवी वेल्स की Helen Jones से होगा।
यह भी पढ़ें : CWG 2022 Day 4 Live Updates
हैदराबाद की इस 26 वर्षीय युवा बॉक्सर ने शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंदी पर मुक्के बरसाना चालू किए। और पहले राउंड में ही जज पैनल ने निखत जरीन को विजेता घोषित कर दिया। इसके बाद दूसरे राउंड में भी निखत जरीन पंच की बारिश करती हुई नजर आई और हेलेना को नजर जमाने नहीं दी, निखत को लाजवाब हेडशॉट के चलते 10 पॉइंट्स मिले।
यह भी पढ़ें : भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 आज, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच
वहीं दूसरी तरफ अभी कुछ दिनों पहले कोच के बाहर रहने और मैनेजमेंट पॉलिटिक्स के चलते मानसिक उत्पीड़न झेल चुकी टोक्यो ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना ने भी न्यूजीलैंड की एरिना निकोलसन को 70 किलो वर्ग में 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वही अब लवलीना का सामना अगले दौर में 2018 की कॉमन वेल्थ गेम सिल्वर मेडलिस्ट वेल्स की Rosie Eccles से होगा।
Updated on:
1 Aug 2022, 12:27 PM IST
Published on:
1 Aug 2022, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.