29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीनियर खिलाड़ियों के होते हुए भी कैसे बने थे धोनी टीम इंडिया के कप्तान… सीक्रेट्स हुए लीक

किसने की थी धोनी को कप्तान बनाने की सिफारिश... खुद धोनी ने लीक किए सीक्रेट्स...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 18 Nov 2017, 1:50 PM IST

MS Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत टी-20 वर्ल्डकप, 2011 वर्ल्डकप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम पहली बार टेस्ट में नंबर-1 बनी थी। इसके अलावा धोनी के और भी कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो उन्हें कैप्टन कूल होने का दर्जा देते हैं। मैदान पर कैसी भी सिचुऐशन हो माही अपनी कप्तानी के दौरान हमेशा कूल दिखाई देते थे। लेकिन आपको पता है धोनी को कप्तान बनाने में किस खिलाड़ी ने सबसे बड़ी प्लानिंग की थी। धोनी ने इस बात का खुद खुलासा किया।

2007 में भारतीय टीम के कप्तान की कमान संभालने वाले धोनी के कैप्टेन रहते ही भारत T-20 समेत वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम करने में कामयाब रहा था। टीम में सीनियर खिलाड़ियों के होने के बावजूद धोनी का कप्तान बनना उस समय हर किसी के लिए चौंकाने वाला फ़ैसला था। हालांकि इसकी कहानी धोनी ने नहीं बल्कि उनके ही सीनियर खिलाड़ियों ने लिखी थी। धोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह तो उस मीटिंग का हिस्सा भी नहीं थे जब उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाने का विचार चल रहा था।

धोनी बताते हैं कि शायद क्रिकेट की समझ और साथी खिलाड़ियों से मेरा बर्ताव ही एक महत्वपूर्ण वजह थी, जो उन्हें इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक ख़बर है कि खुद भारत के पूर्व कप्तान रह चुके सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने सिलेक्टर्स के सामने 26 वर्षीय धोनी का नाम रखा था। जिसके बाद 2007 में हुए T20 मुकाबले में धोनी की कप्तानी में धोनी ने भारत को टी-20 वर्ल्डकप जिताया था।


धोनी के कप्तान बनने के पीछे फ़ील्ड पर धोनी का साथी खिलाड़ियों से बर्ताव और तालमेल था। सचिन भी धोनी से प्रभावित थे। मैच में कई मौकों पर सचिन भी धोनी से सलाह-मश्वरा लेते थे।