प्रदेश को नीरज पर गर्व: सीएम खट्टर
सीएम खट्टर ने बताया कि वह हरियाणा को खेलों का हब बनाना चाहते हैं और अब देश का नाम नीरज के साथ जुड़ गया है। सीएम ने कहा कि नीरज देश और खेल जगत का सम्मान हैं। हरियाणा को इन पर गर्व है। सीएम खट्टर ने नीरज को हरियाणा का गौरव बताया। सीम ने कहा कि नीरज और बाकी खिलाड़ियों ने कुछ सुझाव दिए हैं। सीएम ने कहा कि इन सुझावों पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों के लिए जो लाभदायक होगा, वह सब करेंगे।