20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Gama Pehlwan के 144वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल, एक दिन में खाते थे 6 देसी मुर्गे और 10 लीटर दूध

Gama Pehlwan के 144वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल, एक दिन में खाते थे 6 देसी मुर्गे और 10 लीटर दूध

गामा पहलवान ने अपने जीवन में एक भी कुश्ती नहीं हारी थी। उनका डाइट प्लान देखकर आप चौंक जाएंगे। आज उनके 144वें जन्मदिन पर उनकी लाइफ के बारे में हम आपको बताएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 22 May 2022, 11:23 AM IST

indian wrestler gama pehlwan birthday google doodle career and diet

गामा पहलवान का खास परिचय

दिग्गज गामा पहलवान का आज 144वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर गूगल ने भी खास डूडल बनाया है। आपको बता दें डूडल में गामा को गदा के साथ दिखाया गया है। गामा पहलवा को रुस्तम-ए-हिंद के नाम से जाना जाता है। 22 मई 1878 को उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। गामा पहलवान ने अपने करियर में जो कारनामे किए वो शायद कोई दूसरा नहीं कर सकती है। इस वजह से ही आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं।


कौन थे गामा पहलवान?

गामा पहलवान का असली नाम गुलाम मोहम्मद बख्श बट था। गामा पहलवान ने 10 साल की उम्र में ही पहलवानी शुरू कर दी थी। पंजाब के मशहूर पहलवान माधो सिंह से उन्होंने शुरूआत में कुश्ती सीखी। गामा ने इसके बाद अपने हुनर से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। कहा जाता है कि गामा एक दिन में 5000 बैठक और 1000 से ज्यादा पुशअप लगा लेते थे। गामा पहलवान ने एक बार 1200 किलो के पत्थर को उठाकर कुछ दूर चलने का कारनामा कर दिखाया था। गामा पहलवान ने अपने करियर के दौरान कई खिताब हासिल किए। इसमें 1910 में वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप का इंडियन वर्जन और 1927 में वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप शामिल हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के बाद उन्हें टाइगर की उपाधि से भी नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें- WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्हें भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने हराकर अपनी बादशाहत कायम की


गामा पहलवान की खास डाइट रहती थी

गामा पहलवान पूरे देसी थी और उनका खानपान भी कुछ ऐसा ही थी। इस वजह से ही उनका शरीर काफी मजबूत था। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी डाइट बहुत ज्यादा थी। गामा हर रोज 10 लीटर दूध पीते थे। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि 6 देसी मुर्गे भी उनकी डाइट में शामिल थे। गामा एक खास ड्रिंक भी बनाते थे, जिसमें लगभग 200 ग्राम बादाम डालते थे। गामा पहलवान ने अपने जीवन की आखिरी कुश्ती 1927 में स्वीडन के पहलवान जेस पीटरसन के खिलाफ लड़ी थी। गामा ने अपने जीवन में 50 से अधिक कुश्ती लड़ी थी और एक में भी उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा था। सन 1960 में 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ेंं- 7 फुट लंबे भारतीय WWE स्टार Saurav Gurjar की ललकार, कहा- रिंग में मेरी दहाड़ काफी