10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले खिलाड़ी के सम्मान में ‘जर्सी नंबर 20’ रिटायर

Diogo Jota: स्पेन के जमोरा प्रांत में हुए कार हादसे में जोटा के साथ उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी अपनी जान गंवा बैठे थे। स्पेनिश पुलिस के अनुसार, तेज गति से गाड़ी चलाते समय जोटा की कार सड़क से उतर गई और टायर फटने के बाद गाड़ी में आग लग गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 12 Jul 2025, 3:25 PM IST

Diogo Jota

Diogo Jota (Photo Credit - IANS)

Diogo Jota's jersey retire: लिवरपूल ने डियोगो जोटा के सम्मान में सभी स्तरों पर 'जर्सी नंबर 20' को रिटायर करने का ऐलान किया है। 28 वर्षीय डियोगो जोटा ने तीन जुलाई को कार दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी। प्रीमियर लीग चैंपियन ने बयान में कहा, "इस जर्सी नंबर को उन्होंने गर्व के साथ पहनकर हमें अनगिनत जीत दिलाईं। डियोगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब के 'नंबर 20' रहेंगे। यह कदम ना केवल बीते पांच वर्षों में रेड्स की मैदान पर सफलताओं में पुर्तगाल के हमारे इस खिलाड़ी के अथाह योगदान को दर्शाता है, बल्कि साथियों, सहकर्मियों और समर्थकों पर उनके गहरे प्रभाव को भी साबित करता है।"

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने अंग्रेजों को अपने ‘पंजे’ में फंसाया, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड

स्पेन के जमोरा प्रांत में हुए कार हादसे में जोटा के साथ उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी अपनी जान गंवा बैठे थे। स्पेनिश पुलिस के अनुसार, तेज गति से गाड़ी चलाते समय जोटा की कार सड़क से उतर गई और टायर फटने के बाद गाड़ी में आग लग गई।

एफएसजी फुटबॉल के सीईओ माइकल एडवर्ड्स ने कहा, "एक क्लब के रूप में हम सभी अपने समर्थकों की भावनाओं से अच्छी तरह वाकिफ थे। हमने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया। हमारे लिए यह बेहद जरूरी था कि हम इस फैसले में डियोगो की पत्नी रूट और उनके परिवार को शामिल करें। यह सुनिश्चित करें कि उन्हें हमारे इस कदम के बारे में सबसे पहले पता हो। मेरा मानना है कि लिवरपूल फुटबॉल क्लब के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी खिलाड़ी को ऐसा सम्मान दिया गया। यह एक अनोखे और अद्भुत खिलाड़ी को एक अनूठी श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा, "इस जर्सी नंबर को रिटायर करके, हम इसे हमेशा के लिए कभी न भुलाया जा सकने वाला बना रहे हैं। डियोगो साल 2020 में हमारे साथ जुड़े, उन्होंने सम्मान, प्रतिष्ठा और स्नेह के साथ 'जर्सी नंबर 20' पहनी। जहां तक लिवरपूल फुटबॉल क्लब का सवाल है, वह हमेशा हमारे '20 नंबर' के खिलाड़ी रहेंगे।

डियोगो जोटा पुर्तगाल और लिवरपूल दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। साल 2020 में प्रीमियर लीग की टीम वॉल्व्स से क्लब में शामिल होने के बाद से उन्होंने प्रीमियर लीग, एफए कप और दो ईएफएल कप सहित प्रमुख ट्रॉफियां जीतने में अहम भूमिका निभाईं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की टीम एशिया कप में खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी या नहीं? इसको लेकर आई यह अपडेट

डियोगो जोटा ने पुर्तगाल की ओर से 49 मैच खेलते हुए 14 गोल किए। वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने साथियों के साथ नेशंस लीग खिताब जीतने का जश्न मनाया था।