Pro kabaddi league 2024 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL) का फाइनल पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। पटना पाइरेट्स ने सेमीफाइनल में 15 मैचों से अजेय दबंग दिल्ली को 32-28 से हराया था और फाइनल में प्रवेश किया था। पटना पाइरेट्स PKL के तीसरे, चौथे और 5वें सीजन में खिताब जीत चुकी है। अब उसकी नजर 2017 के बाद अपने चौथे खिताब पर होगी। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स ने सेमीफाइनल में यूपी योद्धा को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन उन्हें पुनेरी पलटन से हार का सामना करना पड़ा था।