
नई दिल्ली। खेल है तो चोट भी लगेगी। लेकिन कई बार खेल-खेल में ऐसी चोट लग जाती है जिसका असर काफी दिनों तक रहता है। वहीं अगर यह चोट इंटरनेशनल लेवल पर लग जाए तो वह चोट कई सालों तक याद रहती है। ऐसा ही हुआ पीटर नेविल के साथ। ऑस्ट्रेलिया का यह विकेटकीपर बाकी विकेटकीपरों की तरह ही विकेट कीपिंग कर रहा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का यह विकेटकीपर क्रिकेट के इतिहास में सबसे अजीबोगरीब तरीके से चोट खाते हुए घायल हो गए। दरअसल, आईपीएल जैसी ही ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेट स्ट्राइकर्स के बीच मैच चल रहा था। लेकिन मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ है कि जिसकी नेविल ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के कप्तान ब्रैड हॉज क्रीज पर मौजूद थे। एक तेज गेंदबाज की बॉल पर उन्होंने इतनी जोर से बैट घुमाया कि वह छूटकर सीधा नैविल के चेहरे पर जा लगा। नेविल के बैट लगते ही वे ग्राउंड पर गिर पड़े और उनके साथी खिलाड़ियों और विपक्षी खिलाड़ियों ने आकर उन्हें घेर लिया। चोट इतनी तगड़ी थी कि नेविल को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। टीम के फिजियो जब उन्हें मैदान से बाहर लेकर ले जा रहे थे, तो नेविल के चेहरे पर सूजन साफ दिखाई पड़ रही थी। नेविल की चोट के उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका एक्स रे वगैरह भी किया गया। बिग बैश लीग के सूत्रों के अनुसार नेविल के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया है।
बता दें कि नेविल ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने 9 वनडे मैच भी खेले हैं। 2015 की एशेज़ सीरीज़ के दौरान उन्होंने टेस्ट मैचों में उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की थी। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी फिलिप ह्यूज मैदान पर चोट के चलते उनकी मौत हो गई थी। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी चोट गंभीर न हो और वह जल्दी मैदान पर वापसी कर जाएं।
Published on:
23 Oct 2017, 4:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.