1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच देखने आई ये लड़की कर बैठी कुछ ऐसा कि लोग बोले, इसी की वजह से हारा भारत

कल के मैच में भारत हार गया। लेकिन भारत की हार से ज्यादा यह लड़की चर्चा में है...जानना चाहेंगे क्या है वजह?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 23 Oct 2017, 3:23 PM IST

match troll

नई दिल्ली। कल भारत हार गया। यह बात सबको पता है। हार की वजह क्या थी यह बात भी सबको पता है। भारत अच्छा नहीं खेला इसलिए हार गया। देखिए हार जीत तो चलती रहती है लेकिन कल के मैच में एक ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर हर कोई यही कहेगा कि अगर सपोर्ट करने के लिए ऐसे-ऐसे दर्शक आएंगे तो भारत क्या कोई भी देश हार जाएगा।

अब बताइए मैच चल रहा था। भारतीय कप्तान विराट कोहली चौके-छक्के मार रहे थे लेकिन एक लड़की सो रही थी। अगर ऐसे में कोई बैट्समैन दर्शकों में देखेगा और देखेगा कि एक लड़की सो रही है। तो कोई भी बल्लेबाज क्या सोचेगा? दरअसल एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दर्शकों में बैठी एक लड़की सो रही थी। जब कैमरा उस पर पड़ा तो उसकी सहेली ने उसे जगा दिया। कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि लड़की सो रही थी और जब कैमरा उसकी तरफ आया तो उसकी सहेली ने उसे जगा दिया। लेकिन जब तक उसकी फ्रैंड उसे जगाती तब तक सोती हुई उस लड़की की वीडियो बन चुकी थी।

यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। ऐसी-ऐसी बाते लिखी कि लड़की अगर खुद पड़ ले तो उसे शर्म आ जाए। तमाम लोग दुनिया भर से अपने मोबाइलों से ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर इस वीडियो को लेकर कमेंट्स करने लगे। कमेंट्स ऐसे-ऐसे फनी और जानदार थे कि इन्हें पढ़कर ही मजा आ गया। लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो को लेकर कई कमेंट्स किए। तो वहीं कुछ लोगों ने तो इस लड़की को लेकर मेमेज भी बना दिए।

हालांकि यह बात दूसरी है कि भारत अपने परफॉर्मेंस की वजह से हारा। लेकिन जिस तरह से लोगों ने उस लड़की को आड़े हाथे लिया उसे देखकर ऐसा लग रहा है भारत के हार की वजह उसकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि यह लड़की हो।