तीन दिन तक कमे में बंद रहे
इस बारे में प्रणीत ने कहा कि वे नहीं जानते थे कि क्या उन्हें अंतिम क्षण तक खेलने की अनुमति मिलेगी या नहीं। प्रणीत ने बताया कि वे तीन दिनों तक कमरे में बंद रहे और वहां से सीधे मैच खेलने के लिए गए। प्रणीत ने अच्छा प्रदर्षन किया और पहले ही दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद वे स्विस खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन से ऊपर आ गए। पहले सेट में प्रणीत ने दुनिया कि नंबर 2 प्लेयर 21-15 से हराया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने 5-0 से बढ़त बनाई। हालांकि, एक्सेलसेन ने वापसी करते हुए प्रणीत को हरा दिया।