1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Special Olympics: विशेष ओलंपिक खेलों के लिए एथलीटों सहित भारतीय दल बर्लिन के लिए रवाना

Special Olympics: विशेष ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाली भारतीय टीम, विशेष ओलंपिक - ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए बर्लिन, जर्मनी के लिए रवाना हो गयी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 14 Jun 2023, 3:49 PM IST

special_olympics.jpg

Indian contingent leaves for Berlin for Special Olympics Games

Special Olympics: विशेष ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाली भारतीय टीम, विशेष ओलंपिक - ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए बर्लिन, जर्मनी के लिए रवाना हो गयी है। आपको बता दे इस बार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) ने विशेष ओलंपिक में भारतीय दल की भागीदारी के लिए 7.7 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है, जो आज तक के आयोजन के लिए स्वीकृत उच्चतम राशि है। युवा मामले और खेल मंत्रालय मेगा इवेंट, जो 17 से 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस विशेष ओलंपिक गेम्स में 25 जून को भारतीय एथलीट 16 विभिन्न विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदकों के लिए संघर्ष करेंगे। इससे पूर्व अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 8 जून को विदाई समारोह के विशेष अवसर पर भारतीय टीम ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की थी।

इस विश्व आयोजन की तैयारी के लिए टीम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के एक तैयारी प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया था। इन विशेष ओलंपिक खेलों में 190 देशों के 7000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। बता दें 17-25 जून तक स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स आयोजित होगा। स्‍पेशल ओलंपिक विश्व खेल दुनिया का सबसे बड़ा समावेशी खेल आयोजन है, जो बौद्धिक विकलांग लोगों की पहचान और समावेश को बढ़ावा देने वाला एक रंगीन उत्सव होगा।

भारत ने स्पेशल ओलंपिक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेलों में 1987 से 2019 तक कुल 1499 पदक जीते हैं जिसमें 444 स्वर्ण, 504 रजत और 551 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलेंगे विश्व चैंपियन लियोनल मे


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्‍पेशल ओलंपिक्‍स में हिस्सा ले रहे एथलीट्स को शुभकामनाएं दी। ठाकुर ने कहा, 'मैं डॉक्‍टर मलिका नड्डा और स्‍पेशल ओलंपिक्‍स भारत को सालों के शानदार काम के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इनके प्रयासों के कारण हम बर्लिन में इतना बड़ा भारतीय दल भेज पा रहे हैं।198 एथलीट्स, एकीकृत साझेदार और 57 कोच भारत के 23 विभिन्‍न शहरों से आए और 16 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। मुझे उम्‍मीद है कि हमारे एथलीट्स देश का नाम रोशन करेंगे।'

यह भी पढ़ें- Indonesia Open Badminton: पीवी सिंधु ने स्थानीय दावेदार ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग को सीधे सेटों में हराया