29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020 में दम दिखाने वाले तीरंदाज प्रवीण जाधव के परिवार को मिल रही धमकियां

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में प्रवीण जाधव के प्रदर्शन की तो रैंकिंग दौर में वह अतनु दास और तरुणदीप राय से आगे रहे थे। वहीं मिश्रित युगल में प्रवीण, दीपिका कुमारी के साथ मुकाबले में उतरे थे। हालांकि वे अंतिम आठ से बाहर हो गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Aug 2021, 1:09 PM IST

pravin_jadhav.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में अपना दम दिखाने वाले भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव का कहना है कि उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। प्रवीण जाधव को उनके पड़ोसी ही धमकियां दे रहे हैं कि वह अपने टिन के घर की मरम्मत न कराएं। वहीं बात करें टोक्यो ओलंपिक में प्रवीण जाधव के प्रदर्शन की तो रैंकिंग दौर में वह अतनु दास और तरुणदीप राय से आगे रहे थे। वहीं मिश्रित युगल में प्रवीण, दीपिका कुमारी के साथ मुकाबले में उतरे थे। हालांकि वे अंतिम आठ से बाहर हो गए थे। ओलंपिक में प्रवीण जाधव के प्रदर्शन की तारीफ भी हुई। प्रवीण महाराष्ट्र के सातारा जिले के साराडे गांव के निवासी हैं।

जाधव ने लगाया पड़ोसियों पर आरोप
प्रवीण जाधव ने अपने पड़ोसियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रवीण ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के पांच छह लोगों ने आकर उनके माता पिता, चाचा चाची को धमकाया। साथ ही उन्होंने घर की मरम्मत न करवाने के लिए कहा। प्रवीण जाधव का परिवार झोपड़ी में रहता था, लेकिन सेना में भर्ती होने के बाद प्रवीण ने पक्का घर बनवा लिया। अब पड़ोसी उन्हें परेशान कर रहे हैं। प्रवीण का कहना है कि वे हमें घर की मरम्मत करवाने से कैसे रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: पीएम मोदी ने बढ़ाया भारतीय हॉकी टीम का हौसला, कहा: हार-जीत तो जिंदगी का हिस्सा

पहले भी करते थे परेशान
जाधव का कहना है कि पड़ोसी उन्हें पहले भी परेशान करते थे और एक अलग लेन चाहते थे। इस पर प्रवीण का परिवार राजी भी हो गया था। प्रवीण का कहना है कि 'अब वे लोग सारी सीमा पार कर रहे हैं। हमें घर की मरम्मत कराने से कैसे रोक सकते थे. उन्होंने कहा कि हम इस मकान में बरसों से रह रहे हैं और हमारे पास सारे कागजात हैं।'

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 तकनीकी आधार पर पहले ही दौर में हारीं भारतीय महिला पहलवान सोनम

परिवार के पास नहीं हैं प्रवीण
टोक्यो से लौटने के बाद भारतीय दल सीधे हरियाणा के सोनीपत चला गया। वहां अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए प्रैक्टिस शिविर लगाया गया है। वहां बुधवार को नये सिरे से ट्रायल होंगे। वहीं प्रवीण जाधव का कहना है कि उनका परिवार परेशान है और वह भी वहां नहीं हैं। प्रवीण ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी सेना के अधिकारियों को दे दी है और वे इसे देख रहे हैं। सातारा जिले के एसपी अजय कुमार बंसल ने जाधव के परिवार की पूरी मदद का वादा किया है।