30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: महिला तैराकी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया रिकॉर्ड, 4गुणा100 मी. मेडले रिले में जीता गोल्ड

Tokyo Olympics 2020-ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराकी टीम ने अपने देश को इस स्पर्धा में पांच ओलंपिक में तीसरी बार स्वर्ण पदक जिता दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 Aug 2021, 11:34 AM IST

australia_.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन है। टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के एथलीट्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में 30 पदक जीत लिए हैं। इनमें से 13 गोल्ड, 3 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलियाई तैराकों ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक 2020 की महिला 4गुणा100 मीटर मेडले रिले में ऑस्ट्रेलियाई तैराकों ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई तैराकों ने इस मुकाबले में अमरीकी टीम को हराया।

बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड
महिला 4गुणा100 मीटर मेडले रिले में ऑस्ट्रेलिया की तैराक केली मेकोन के नेतृत्व वाली चेल्सी हॉज, एमा मेकोन और केट कैम्पबेल की चौकड़ी ने 3 मिनट 51.60 सेकेंड का नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश को इस स्पर्धा में पांच ओलंपिक में तीसरी बार स्वर्ण पदक जिता दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ष 2004 में एथेंस ओलंपिक,वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 3 मिनट 51.60 सेकेंड का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। इसे पहले अमरीका ने वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक के दौरान 3 मिनट 52.05 सेकंड का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: बॉक्सिंग में भारत को एक और झटका, सतीश कुमार को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

अमरीका को मिला रजत
अमरीकी टीम तैराकी में 10 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वहीं आज हुए मुकाबले में अमरीका की तरफ से रेगान स्मिथ, लीडिया जैकोबाई, टोरी हस्के और एबे विस्कजेल ने महिला 4गुणा100 मीटर मेडले रिले मुकाबले में हिस्सा लिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया से 0.13 सेकंड धीमा होने के कारण इन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 1960 से ओलंपिक खेलों में इस स्पर्धा में भाग लेने के बावजूद पदक नहीं जीत पाने वाली कनाडाई टीम ने कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 आज ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगी सिंधु, पुरुष हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगा भारत