Tokyo Olympic 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप ए में सिर्फ एक मुकाबले को छोड़कर भारतीय हॉकी टीम ने सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया। अपने पिछले मैच में जापान को हराकर भारतीय टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर आ गई और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से हुआ। भारत ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना बेल्जियम से होगा। 1972 के बाद भारत पहली बार हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने ग्रेट ब्रिटेन पर शुरुआत में ही बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने पहला 7वें मिनट में किेया। भारत की ओर से यह गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। हॉकी में पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-0 से आगे हो गया। भारत की तरफ से दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने दागा। गुरजंत ने यह गोल मैच के 16वें मिनट में दागा।