
पीवी सिंधू
Tokyo Olympics 2020: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के पास ब्रांज मेडल जीतने था। ब्रांज मेडल मैच में सिंधु का सामना चीन की हे बिंगजिआओ के साथ हुआ। इस मुकाबले में सिंधु ने लगातार दो सेट जीतकर कांस्य पदक जीत लिया और भारत के खाते में एक और पदक जुड़ गया। पीवी सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। महिला एकल बैडमिंटन में कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय शटलर सिंधु ने चीन की हे बिंगजिआओ के खिलाफ पहले गेम में शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन चीन की बिंगजियाओ ने वापसी की है। वह पहले गेम में 0-4 से पीछे चल रही थीं। बाद में उन्होंने सिंधु की बराबरी कर स्कोर 6-6 पर बराबर किया। सिंधु और बिंगजियाओ के बीच पहले गेम में जोरदार टक्कर देखने को मिली। सिंधु ने एक बार फिर बढ़त बना ली और 8-6 से आगे हो गईं। इसके बाद सिंधु ने पहले सेट में बढ़त जारी रखी और पहला गेम 21—13 से जीता। पहला सेट सिंधु ने 23 मिनट में जीता।
दूसरे सेट में भी सिंधु का बेहतरीन प्रदर्शन
दूसरे सेट में भी सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे सेट की शुरुआत से ही उन्होंने चीन की हे बिंगजिआओ पर बढ़त बनाए रखी। हालांकि बिंगजिआओ भी उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आईं। दूसरे गेम में सिंधु ने 11—8 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद सिंधु ने बढ़त जारी रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट 20—15 से जीत लिया।
सेमीफाइनल में मिली सिंधु को हार
शनिवार को पीवी सिंधु का सेमीफाइनल में मुकाबला वर्ल्ड की नंबर एक शटलर चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से हुआ। इस मुकाबले में सिंधु को 21-18, 21-12 से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में सिंधु ने आक्रामक शुरुआत की। वहीं 11-8 से पिछड़ने के बाद ताई जू यिंग ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 13-13 पर बराबर ला दिया। हालांकि यिंग ने गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे सेट में भी ताई यू जिंग ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच 21-12 से अपने पक्ष में कर लिया। सेमीफाइनल में सिंधु की हार के साथ ही बैडमिंटन में भारत का गोल्ड मेडल का सपना टूट गया।
दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं 15 मैच
पीवी सिंधु और चीन की हे बिंगजिआओ बैडमिंटन कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ अब तक 15 मैच खेल चुकी हैं। इनमें से 9 मैच बिंगजिआओ ने जीते हैं। वहीं 6 मैच पीवी सिंधु ने जीते हैं। इन दोनों के बीच पहला मैच वर्ष 2015 में योनेक्स सनराइज मास्टर्स क्वार्टरफाइनल राउंड में हुआ था। उस मैच में सिंधु को 23-21, 21-13 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों के बीच अगला मुकाबला स्विस ओपन में हुआ। इसमें भी बिंगजिओ ने सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से सिंधु को हरा दिया था।
यह भी पढ़ें—tokyo olympics 2020 महिला तैराकी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया रिकॉर्ड, 4गुणा100 मी. मेडले रिले में जीता गोल्ड
Updated on:
1 Aug 2021, 6:07 PM IST
Published on:
1 Aug 2021, 6:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.