30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा पहली बार सेमीफाइनल में

Tokyo Olympics 2020 भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 2 Aug 2021, 10:59 AM IST

indian_womens_hockey_team-3.jpg

Tokyo Olympics 2020 भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस कांटे के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। ये पहली बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

यह भी पढ़ें—Tokyo Olympics 2020: बॉक्सिंग में भारत को एक और झटका, सतीश कुमार को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

शुरु से ही ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो गई थी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला चला और स्कोर 0-0 से बराबर रहा। दूसरे क्वार्टर ने भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार गेम दिखाते हुए 1-0 से बढ़त बना ली।

गुरजीत कौर ने दागा पहला गोल
गुरजीत कौर ने भारतीय महिला हॉकी टीम की और से पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल दागा। इस तरह से भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए रखी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने भी गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने उन सभी मौका को बेकार कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 भारत के खाते में एक और मेडल, पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक

तीसरे क्वार्टर में बढ़त कायम रही
भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे धकेल दिया। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम हावी रही, लेकिन वह गोल का खाता नहीं खोल पाई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चौथे क्वार्टर में भी शानदार खेल दिखाया।